बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा पर पुलिस ने दर्ज की FIR

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ रविवार को पंजाब के पटियाला के पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है. बग्गा पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने का आरोप है. एफआईआर के बाद भी बग्गा ने सीएम केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'एक नहीं 100 एफआईआर करना, लेकिन केजरीवाल अगर कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार पर ठहाके लगाएगा तो मैं बोलूंगा चाहे उसके लिए मुझे जो अंजाम भुगतना पड़े मैं तैयार हूं. मैं केजरीवाल को छोड़ने नहीं वाला, नाक में नकेल डालकर रहूंगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





