स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी बीजेपी सांसद और बेटे पर पुलिस ने दर्ज की FIR

कुशीनगर: कुशीनगर के विशुनपुरा क्षेत्र के पंचायत चाफ के खलवा टोला में मंगलवार शाम सपा और भाजपा के समर्थकों में भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव में आधा दर्जन लोग घायल हो गए और दोनों पार्टियों के काफिले में चल रहीं दर्जन भर गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। इस मामले में भाजपा की ओर से बदायूं की सांसद व स्वामी प्रसाद की पुत्री संघमित्रा मौर्य व पुत्र अशोक मौर्य समेत दो दर्जन लोगों को नामजद किया गया है, जबकि सपा की ओर से तमकुही के ब्लॉक प्रमुख वशिष्ठ उर्फ गुड्डू राय व दुदही के प्रमुख पति लल्लन गोंड समेत एक दर्जन लोगों को नामजद किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





