भारत

बड़ा एक्शन: जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने दर्ज किया केस

jantaserishta.com
11 Jun 2022 9:59 AM IST
बड़ा एक्शन: जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने दर्ज किया केस
x

न्यूज़ क्रेडिट: जागरण

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी से निलंबित नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग लेकर शुक्रवार को जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन मामले मेंं दिल्ली पुलिस सख्त हो गई है।

डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट श्वेता चौहान ने बताया कि जुमे की नमाज के बाद शुक्रवार को जामा मस्जिद के बाहर विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर अज्ञात लोगों के खिलाफ आइपीसी की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रदर्शनकारियों की पहचान की जा रही है, जल्द ही इन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
बता दें कि शुक्रवार को भाजपा की निलंबित नेता नुपुर शर्मा और निष्कासित नेता नवीन जिंदल की भड़काऊ टिप्पणी को लेकर जामा मस्जिद के बाहर कई घंटे तक प्रदर्शन हुआ था। इसकी कोई इजाजत भी नहीं ली गई थी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story