पुलिस ने कालीचरण महाराज पर केस किया दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस टीम

Kalicharan Maharaj: खुद को संत बताने वाले कालीचरण महाराज की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं. कालीचरण महाराज के खिलाफ अब पुणे में भी भड़काऊ भाषण देने की वजह से मामला दर्ज किया गया है. 19 दिसंबर को पुणे के नातू बाग में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम में कालीचरण महाराज और बाकी वक्ताओं ने भाषण दिए थे. इन भाषणों की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. इसके बाद पुणे पुलिस ने इस कार्यक्रम का संज्ञान लेते हुए कालीचरण महाराज के साथ मिलिंद एकबोटे, नंदकुमार एकबोटे, मोहन शेटे और दीपक नागपुरे के खिलाफ मामला दर्ज किया है. दीपक नागपुरे पुणे नगर निगम की बीजेपी पार्षद मंजुषा नागपुरे के पति हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





