भारत

बीजेपी नेता के खिलाफ रोजगार सेवक के साथ मारपीट का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

jantaserishta.com
26 Dec 2021 10:18 PM IST
बीजेपी नेता के खिलाफ रोजगार सेवक के साथ मारपीट का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी के बलरामपुर जिले में एक बीजेपी नेता के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है. बीजेपी नेता पर एक दलित ग्राम रोजगार सेवक के साथ मारपीट का आरोप है. मारपीट और गाली गलौज किए जाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. नेता की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो ग्राम रोजगार सेवकों का संगठन आंदोलन करेगा. इस बात का ऐलान ग्राम रोजगार सेवकों के संगठन की तरफ से किया गया है.

पुलिस क्षेत्राधिकारी उदय राज ने आज बताया कि घटना को लेकर दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं. एक वीडियो में दलित बिरादरी के ग्राम रोजगार सेवक पवन कुमार को ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि अजय कुमार उपाध्याय जातिसूचक अपशब्द कहते और मारने के लिए दौड़ते दिख रहे हैं. वहीं दूसरे वीडियो में रोजगार सेवक के चेहरे और आंख पर गंभीर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं. वह अपनी आपबीती सुनाते हुए इंसाफ की मांग कर रहे हैं.
आरोपी नेता अजय उपाध्याय बीजेपी की मंडल इकाई के महामंत्री भी है. बीजेपी जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने इसकी पुष्टि की है. वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि यह घटना सादुल्लाह नगर थाना क्षेत्र के गोकुला बुजुर्ग गांव की बताई जा रही है. उन्होंने बताया कि दोनों वायरल वीडियो 24 दिसंबर के हैं.पुलिस अधिकारी के मुताबिक वीडियो का संज्ञान लेते हुए बीजेपी नेता अजय उपाध्याय और उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. साथ ही मामले की जांच की जा रही है.
बीजेपी जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले को संज्ञान में लेकर गहराई से जांच कराई जाएगी. उन्होंने कहा कि अगर अजय उपाध्याय पर लगे सभी आरोप सही पाए गए तो मंडल महामंत्री के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी. इस बीच, ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन ने इस घटना का कड़ा विरोध किया है. एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप द्विवेदी ने आज कहा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो ग्राम रोजगार सेवक आंदोलन के लिए सड़कों पर उतरेंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story