भारत
पुलिस ने आईजीआई एयरपोर्ट से फरार ब्रिटिश नागरिक के मामले में एफआईआर दर्ज की
jantaserishta.com
7 Nov 2025 10:57 AM IST

x
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट से ब्रिटिश नागरिक के फरार होने के मामले में एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में पुलिस ने संबंधित एयरलाइंस के स्टाफ से पूछताछ की है।
यह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक से भी जुड़ा मामला था। ब्रिटिश नागरिक दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया और शहरी इलाके में घुस गया। अभी तक इस ब्रिटिश नागरिक को पकड़ा नहीं गया है।
बताया जाता है कि यह मामला 28 अक्टूबर का है। ब्रिटिश नागरिक 28 अक्टूबर को थाईलैंड से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा था। यहां से उसे एयर इंडिया की कनेक्टिंग फ्लाइट से लंदन जाना था, लेकिन अगले दिन मौका मिलते ही वह दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से भाग गया।
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि इस नागरिक को यूके डिपोर्ट किया जाना था। उसे थाईलैंड से दिल्ली होते हुए यूके ले जाना था। हालांकि, दिल्ली में लेओवर और बाकी फॉर्मेलिटी के दौरान वह बाहर निकल आया और फरार हो गया। इमिग्रेशन एरिया से भागने के बाद ब्रिटिश नागरिक शहरी इलाके में प्रवेश कर गया।
फिलहाल, दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां ब्रिटिश नागरिक की तलाश में हैं, जिसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि ब्रिटिश नागरिक कैसे सुरक्षा घेरे को पार कर शहर तक पहुंच गया?
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





