भारत

पुलिस ने अतीक अहमद के बेटों को हिरासत में लेने से किया इनकार

jantaserishta.com
3 March 2023 11:23 AM IST
पुलिस ने अतीक अहमद के बेटों को हिरासत में लेने से किया इनकार
x

फाइल फोटो

प्रयागराज (आईएएनएस)| प्रयागराज पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड में जेल में बंद गैंगस्टर अतीक अहमद के दो बेटों को हिरासत में लेने से इनकार किया है। अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ने आरोप लगाया था कि उनके बेटों को पुलिस ने 24 फरवरी को उनके आवास से उठा लिया था और तब से उनका कोई पता नहीं है। शाइस्ता ने कहा कि धूमनगंज थाने में पुलिस द्वारा उसके बेटों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी जा रही।
इसलिए, उसने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) से पुलिस से रिपोर्ट मांगने का अनुरोध किया।
धूमनगंज पुलिस ने प्रयागराज के सीजेएम दिनेश कुमार गौतम की कोर्ट में रिपोर्ट पेश की। इसके मुताबिक.ऐजान अहमद और अबान अहमद (अतीक के दो बेटे) के नाम वाला कोई भी व्यक्ति पुलिस हिरासत में नहीं है। न तो ऐसे नाम वाले व्यक्ति पुलिस की सामान्य डायरी (जीडी) में दर्ज हैं और न ही उन्हें पुलिस हिरासत में रखा गया है।
रिपोर्ट में यह स्पष्ट किया गया कि इस संबंध में विवरण उपलब्ध नहीं है।
शाइस्ता परवीन द्वारा दायर एक आवेदन के जवाब में कोर्ट ने 28 फरवरी को धूमनगंज पुलिस से रिपोर्ट मांगी थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story