भारत

जमीन में दफन युवक के शव को पुलिस ने किया बरामद, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

jantaserishta.com
14 Aug 2023 2:29 PM IST
जमीन में दफन युवक के शव को पुलिस ने किया बरामद, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका
x
प्यार में आशिक को ले डूबी माशूका.
छपरा: बिहार के सारण जिले के सहजीतपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने जमीन में दफनाए एक युवक का शव बरामद किया है। युवक तीन दिनों से लापता था। बताया जाता है कि युवक की हत्या कर शव को दफना दिया गया। हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि मृतक की पहचान बंगाली पट्टी गांव के कुणाल सिंह के रूप में की गई है।
बताया जाता है, कुणाल का गांव की ही एक लड़की से काफी दिनों से प्रेम संबंध चल रहा था। शुक्रवार को कुणाल अपनी प्रेमिका से मिलने गया था, तभी से वह लापता हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कुणाल और उसकी प्रेमिका दोनों के गायब होने की अफवाह फैलाई गई। इस मामले में जब लड़की के परिजनों ने पुलिस में शिकायत नहीं की तो, कुणाल के परिजनों का शक गहरा गया।
कुणाल के परिजनों को सूचना मिली कि उसकी हत्या कर शव दफनाया गया है। उन्होंने यह सूचना पुलिस को दी। इसके बाद दंडाधिकारी की उपस्थिति में नहर के पास से पुलिस ने जमीन में दफनाए कुणाल का शव बरामद किया। सहजीतपुर के थाना प्रभारी सूरज कुमार ने बताया कि इस मामले में मृतक के परिजनों के बयान पर मामला दर्ज किया गया है, जिसमे कुछ लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story