भारत
पुलिस ने नक्सलियों के छिपाकर रखे 40 से ज्यादा डेटोनेटर सहित अन्य सामान किए बरामद
jantaserishta.com
14 July 2025 3:35 PM IST

x
फोटो: JAMUI पुलिस ट्विटर
बड़ी सफलता हाथ लगी है.
पटना: बिहार के जमुई और पूर्णिया में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जमुई जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे 45 डेटोनेटर सहित अन्य सामान बरामद किए हैं, वहीं पूर्णिया में एक हथियार तस्कर को कई अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, नक्सलियों के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे अभियान के दौरान सोमवार को विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की विशेष टीम एवं जमुई जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जिले के चिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पचकटिया के जंगली एवं पहाड़ी इलाकों से 45 डेटोनेटर एवं नक्सल साहित्य के साथ अन्य सामान बरामद किए गए। पुलिस का दावा है कि ये डेटोनेटर नक्सलियों द्वारा छिपाए गए थे।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने यहां से नक्सली वर्दी, कई तरह के रसीद, हस्तलिखित एवं कंप्यूटर कृत दस्तावेज और फाइल भी बरामद किए हैं। इस संदर्भ में चिहरा थाना में कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। इधर, बिहार एसटीएफ की विशेष टीम एवं पूर्णिया जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पूर्णिया जिला के हथियार तस्कर कुणाल कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से पुलिस ने कई आग्नेयास्त्र बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, सुधांशु नगर के रहने वाले हथियार तस्कर कुणाल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की पूछताछ में उसने कई राज खोले हैं। उसकी निशानदेही पर एक सब्जी वाले दुकान से भी कई अवैध हथियार बरामद किए गए। इस संदर्भ में के हाट थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यहां से जर्मनी में निर्मित ब्रेटा पिस्तौल, एक एके-47 का रोटेटिंग बोल्ट, 32 बोर के 345 राउंड गोली, 8 एमएम के 40 राउंड गोली सहित करीब 440 राउंड गोली बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि हथियार तस्कर कुणाल कुमार पूर्व में आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है। इसके विरुद्ध पूर्णिया, मुंगेर एवं पटना जिले के कई थानों में आर्म्स एक्ट के कुल पांच मामले दर्ज हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





