भारत

पुलिस ने अगवा नाबालिग लड़की को किया बरामद, 16 साल का आरोपी हिरासत में

jantaserishta.com
12 Sept 2026 2:36 PM IST
पुलिस ने अगवा नाबालिग लड़की को किया बरामद, 16 साल का आरोपी हिरासत में
x
जानें पूरा मामला.
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में पंजाब के जीरकपुर से अगवा की गई नाबालिग लड़की को सुरक्षित बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग युवक को भी हिरासत में लिया है।
अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि तत्परता, पेशेवर जांच और राज्यों के बीच बेहतर तालमेल का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए दिल्ली पुलिस ने पंजाब के जीरकपुर से 14 साल की नाबालिग लड़की को सुरक्षित बरामद किया। उसे बहला-फुसलाकर ले जाने वाले 16 साल के लड़के को भी पकड़ा। यह कामयाबी खुफिया जानकारी जुटाने, तकनीकी निगरानी और पुलिस टीम की तेज कार्रवाई से मिली, जो महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के प्रति दिल्ली पुलिस की प्रतिबद्धता को दिखाती है।
पुलिस ने बताया कि 5 सितंबर को भारत नगर में 14 साल की लड़की के अपहरण के संबंध में एफआईआर दर्ज की गई। केस दर्ज होने के तुरंत बाद जांच को प्राथमिकता दी गई और नाबालिग लड़की व उसे बहला-फुसलाकर ले जाने वाले लड़के का पता लगाने के लिए खास कोशिशें की गईं।
इस संबंध में एक पुलिस टीम का भी गठन किया गया। टीम ने कई तरीकों से लगातार ऑपरेशन चलाया, जिसमें सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से विश्लेषण, खुफिया जानकारी जुटाना, तकनीकी निगरानी और दिल्ली भर में संदिग्ध जगहों पर लगातार छापेमारी शामिल थी।
जुटाई गई जानकारी पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम पंजाब के जीरकपुर गई और ऑपरेशन चलाया। इस ऑपरेशन के नतीजे में अगवा की गई नाबालिग लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया गया और 16 साल के लड़के को पकड़ लिया गया। अधिकारियों ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story