पुलिस को मिली पति-पत्नी की आत्महत्या की सूचना, मौके पर पहुंची तो उड़े होश, ऐसा था नजारा

उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में नागफनी थाना इलाके में उस समय हड़कंप मच गया. जब पति और पत्नी की आत्महत्या की सूचना पुलिस को मिली. मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि दोनों पति पत्नी फांसी के फंदे से लटके हैं, लेकिन पति की सांस चल रही है, पुलिस ने तुरंत पति राजू को पुलिस की गाड़ी से जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा और राजू की पत्नी निधि ठाकुर का शव फांसी के फंदे से उतारा और पूछताछ शुरू कर दी. परिजनों का आरोप है कि राजू की निधि से 10 महीने पहले ही शादी हुई थी. राजू कोई काम धंधा नहीं करता था. जिसके कारण पति-पत्नी में झगड़ा होता रहता था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





