भारत
छिंदवाड़ा में कमलनाथ के घर पहुंची पुलिस, सियासी हलचल तेज
jantaserishta.com
15 April 2024 2:23 PM IST

x
छिंदवाड़ा: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। किसी जांच के सिलसिले में पुलिस छिंदवाड़ा में शिकारपुरा स्थित उनके घर पहुंची है।
बताया जा रहा है कि पुलिस उनके घर पूछताछ के लिए पहुंची है, लेकिन किस मामले में, ये नहीं बताया गया है। बता दें कि कांग्रेस ने कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ को छिंदवाड़ा से फिर से चुनावी मैदान में उतारा है। बताया जा रहा है कि बीजेपी उम्मीदवार विवेक बंटी साहू ने कमल नाथ के खिलाफ कोई शिकायत की थी।
बीजेपी की नजर इस सीट पर है। मुख्यमंत्री समेत बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता यहां चुनाव प्रचार करने पहुंच चुके हैं। मंगलवार को अमित शाह का यहां पर विशाल रोड शो होना है। बता दें कि छिंदवाड़ा में पहले चरण में ही मतदान 19 अप्रैल को है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





