भारत
पुलिस ने रेव पार्टी पर डाली रेड, मास्टरमांइड भी गिरफ्त में
jantaserishta.com
27 July 2025 3:53 PM IST

x
बड़ी कार्रवाई.
मुंबई: महाराष्ट्र के पुणे शहर की पुलिस ने रेव पार्टी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुणे में हुई इस रेव पार्टी में एक बड़ी राजनीतिक पार्टी का रिश्तेदार भी शामिल है। पुणे पुलिस ने न्यूज़ एजेंसी से इसकी पुष्टि की है।
पुणे के आलिशान खराड़ी इलाके के एक अपार्टमेंट से रेव पार्टी चल रही थी। पुलिस की ओर से रविवार तड़के करीब 3:30 बजे कार्रवाई की गई। इस रेड में शराब, गांजा सहित कई नशीली सामग्री जब्त की गई। पांच पुरुषों और दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया है।
पुणे पुलिस के मुताबिक एफआईआर की प्रक्रिया चल रही है जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। अभी ये सभी हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। फ्लैट में तीन अन्य महिलाएं भी थीं, जो मौके से फरार हो गईं। उनकी तलाश की जा रही है। हिरासत में ली गईं दो युवतियां कॉलेज पास आउट हैं, और पांच लोगों में से एक पर पहले भी जुआ खेलने का केस दर्ज है, जबकि दो डॉक्टर हैं। एक अन्य के बैकग्राउंड ग्राउंड की जांच की जा रही है।
पुणे पुलिस ने न्यूज़ एजेंसी से बताया कि पुणे रेव पार्टी में एक बड़ी राजनीतिक पार्टी के वरिष्ठ नेता का रिश्तेदार भी गिरफ्तार किया गया है। उसे इस रेव पार्टी का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। बता दें कि यह छापेमारी 26 जुलाई की देर रात की गई। छापेमारी के दौरान ड्रग्स, हुक्का और शराब जब्त की गई।
पुणे पुलिस की अपराध शाखा को इस पार्टी के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने पार्टी स्थल पर छापा मारा और वहां मौजूद संदिग्धों को हिरासत में ले लिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





