भारत
स्पा सेंटर पर पुलिस ने रेड मारकर सेक्स रैकेट पकड़ा, कस्टमर बनकर की छापेमारी
jantaserishta.com
23 March 2026 8:02 AM IST

x
बड़ा एक्शन.
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है. यह रैकेट एक स्पा सेंटर में संचालित किया जा रहा था. जब पुलिस ने स्पा सेंटर पर रेड मारा तो लड़के-लड़कियां आपत्ति जनक अवस्था में मिले. साथ ही मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी मिला. मामला राजा तालाब क्षेत्र के कचनार इलाके का बताया जा रहा है.
दरअसल वाराणसी में तेजी से बढ़ते स्पा सेंटर्स और उनकी आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट की संख्या बढ़ती ही जा रही है. इसी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार ऐसी अनैतिक गतिविधि वाले जगहों पर छापेमारी कर रही है. इसी कड़ी में वाराणसी के राजातालाब क्षेत्र के कचनार इलाके में पशु अस्पताल के पास औरा हैवेन 'AURA HEAVEN' नाम से संचालित हो रहे स्पा सेंटर पर भी पुलिस ने छापेमारी की.
पुलिस और SOG-2 की टीम ने जब वहां छापेमारी की तो अफरातफरी मच गई. मौके से स्पा सेंटर संचालक तो फरार हो गया, लेकिन 3 युवतियों और 2 युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. स्पा सेंटर में कई छोटे-छोटे कमरे रंगीन लाइटों के साथ जगमगा रहे थे. मौके पर तलाशी में पुलिस ने कई अनैतिक सामग्री जैसे यूज और अनयूज्ड कंडोम भी बरामद किए.
जांच में पता चला कि जगह मनोज गुप्ता नाम के व्यक्ति की है. जिन्होंने जौनपुर के रहने वाले अनिल कुमार को किराए पर दो महीने पहले दी थी. तभी से वहां युवक-युवतियों की आवाजाही बढ़ गई. साक्ष्य एकत्रित के लिए पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया था. ACP राजातालाब अजय श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवक नजदीक के ही रहने वाले हैं.
गिरफ्तार दोनों युवकों और युवतियों से पूछताछ की जा रही है. मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है. इससे पहले पुलिस ने वाराणसी के कैंट इलाके में भी पिछले महीने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





