भारत

पुलिस का छापा, नक्सली ठिकानों से ये चीजें बरामद

jantaserishta.com
5 Sept 2022 2:04 PM IST
पुलिस का छापा, नक्सली ठिकानों से ये चीजें बरामद
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
पुलिस ने कई ठिकानों पर छापेमारी की।
औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद में पुलिस ने नक्सली ठिकाने से ड्रोन, वाकी टाकी और 15 मोटोरोला फोन सेट बरामद किया है। नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में दवाइयां बरामद हुई हैं। पुलिस तलाशी अभियान चला रही है। सोमवार की सुबह जिले के मदनपुर थाना के डोभा, कसमर स्थान, मोरवा, विदाई नगर और निमिया बथान में पुलिस ने कई ठिकानों पर छापेमारी की।
पुलिस ने बताया कि नक्सली ड्रोन के जरिए पुलिस कि गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। नक्सलियों के ठिकाने से पुलिस को 15 मोटोरोला फोन सेट बरामद हुआ है। मीडिया से बातचीत करते हुए पुलिस ने बताया कि ड्रोन के जरिए नक्सली क्षेत्र पर निगरानी रखते थे और कई वारदातों को अंजाम देते थे।
पुलिस ने बताया कि जिले के कई अन्य क्षेत्रों में पुलिस छापेमारी कर रही है। नक्सलियों और अपराधियों से बरामद हुए सामान को सीज कर दिया गया है। पुलिस ने कहा कि जिले के कई क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन कर रही है और पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने की कोशिश कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story