भारत

अवैध शराब बनाने वालों के ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी

Shantanu Roy
25 March 2024 4:00 PM IST
अवैध शराब बनाने वालों के ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी
x
भरतपुर। डीग जिले की कुम्हेर थाना पुलिस ने अवैध शराब भट्टियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 8 भट्टियां तोड़ीं. पुलिस ने मौके से 16 हजार लीटर वॉश जब्त कर नष्ट कर दिया. साथ ही मौके से एक महिला आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। थाना अधिकारी अध्यात्म गौतम ने बताया कि अवैध हथकढ़ शराब के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने से अलग-अलग टीमें रवाना की गई।
टीमों ने कुम्हेर के छापर मोहल्ला और पीली पोखर पर छापा मारा। जहां अवैध शराब की भट्ठियां चल रही थीं और वहां अवैध शराब बनाई जा रही थी. पुलिस को देखकर आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस ने मौके से 16 हजार लीटर वॉश जब्त किया. साथ ही मौके से एक महिला को गिरफ्तार किया गया है. उसके कब्जे से 5 लीटर शराब बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों जगहों पर 8 शराब भट्ठियां तोड़ दीं. साथ ही 16 हजार लीटर वॉश भी नष्ट किया गया है।
Next Story