भारत

होटल में पुलिस का छापा: 8 पकड़ाए, कैसिनो का खुलासा, मॉडल दे रही थीं सर्विस

jantaserishta.com
23 Oct 2024 5:32 PM IST
होटल में पुलिस का छापा: 8 पकड़ाए, कैसिनो का खुलासा, मॉडल दे रही थीं सर्विस
x
15 लोगों के खिलाफ एफआईआर.
मेरठ: मेरठ के एक थ्री स्टार होटल में पुलिस ने छापा मारकर मालिक समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है. कुल 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस के मुताबिक, होटल की आड़ में रईसजादों को कसीनो के माध्यम से जुआ खिलवाया जा रहा था जिसमें शराब पार्टी का भी इंतजाम होता था. खुफिया सूचना के आधार पर छापेमारी हुई और इस दौरान लोकल थाने की पुलिस को दूर रखा गया.
बताया जा रहा है कि किसी को पता ना चले इसलिए कसीनो में दांव लगाने वाले लोग घर से खाली हाथ होटल पहुंचते थे. सिर्फ एंट्री फीस जमा कर टेबल पर बैठ जाते थे. उसके बाद काउंटर से चिप्स और कॉइन लेकर जुआ खेलना शुरू कर देते थे. इस कॉइन व चिप्स की रकम उनके खाते में चढ़ जाती थी. हार और जीत के बाद लोग अपने कॉइन-चिप्स जमा कर देते थे और अगले दिन इसी आधार पर भुगतान हो जाता था.
कुल मिलाकर कैश का कोई काम नहीं होता था. कैश के तौर पर कॉइन व चिप्स का उपयोग किया जाता था. इसी कारण छापेमारी के दौरान मोटी रकम बरामद नहीं हुई.
सूत्रों की माने तो होटल के अंदर चल रहे कसीनो में बड़ी सी टेबल सजाई जाती थी और लड़कियां उस टेबल पर शराब परोसती थीं. यहां रईसजादे जाम छलकाने के साथ-साथ दांव लगाते थे. एक लाख की एंट्री फीस देने के बाद ही इस टेबल पर पहुंचा जा सकता था.
इस छापेमारी में होटल मालिक नवीन अरोड़ा सहित आठ लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. होटल में लड़कियां भी मौजूद थीं. घटनास्थल से जुआ खेलने वाली सामग्री आदि बरामद हुई.
मामले में मेरठ के एसपी (सिटी) आयुष विक्रम ने बताया कि कुल 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. आठ लोगों की गिरफ्तारी हुई है. फिलहाल, जांच की जा रही है की आखिर यह लोग शराब कहां से लाते थे, किस तरीके से कसीनो का संचालन किया जाता था, कौन लोग यहां आते थे, कैसे एंट्री मिलती थी और उनसे कितने पैसे लिए जाते थे. होटल में महिलाओं के होने की सूचना भी थी इसलिए एक महिला सीओ को भी साथ लिया गया था. कसीनो रोज नहीं चलता था, सिर्फ कभी-कभी संचालित किया जाता था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story