जुआ-सट्टे के अड्डे पर पुलिस का छापा, छत से कूदने लगे लोग, फिर जो हुआ...

जालोर. राजस्थान के जालोर (Jalore) से बड़ी खबर सामने आयी है. यहां पुलिस ने शनिवार देर रात को जुआ-सट्टे के अड्डे पर छापा मारकर गुजरात के 42 जुआरियों को गिरफ्तार (Gamblers arrested) किया है. पुलिस के डर से 5 जुआरी छत से कूद गये. इससे वे घायल हो गये. चार आरोपियों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें गुजरात रेफर किया गया है. पुलिस ने मौके से 30 लाख रुपये से ज्यादा की नगदी और करोड़ों का हिसाब-किताब बरामद किया है. पकड़े गये आरोपी गुजरात से राजस्थान आकर जालोर के सांचौर में जुआ खेल रहे थे. पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





