भारत
सीएससी सेंटर में पुलिस का छापा, बनाए जा रहे थे फर्जी डॉक्यूमेंट, 8 सेंटर सीज
jantaserishta.com
16 Sept 2025 3:54 PM IST

x
बड़ी कार्रवाई.
हल्द्वानी: नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध गतिविधियों की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी अभियान के तहत पुलिस ने 8 सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) केंद्रों को बंद कर दिया है। इन केंद्रों को बिना अनुमति संचालित करने और सरकारी दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर अवैध दस्तावेज तैयार करने जैसी गतिविधियां की जा रही थीं।
एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र ने बताया कि लगातार यह शिकायत मिल रही थी कि कुछ सीएससी सेंटरों पर सेवा की गुणवत्ता खराब है और वहां अवैध तरीके से सरकारी दस्तावेज बनाए जा रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए बनभूलपुरा थाना प्रभारी सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस की पांच टीमें गठित की गईं। इसके बाद क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
पुलिस की जांच में कुल 19 सीएससी सेंटरों की तलाशी ली गई, जिनमें से कई के पास संचालन की अनुमति ही नहीं थी। वहीं, कुछ केंद्रों पर अवैध रूप से दस्तावेज बनाए जा रहे थे।
जांच में यह भी सामने आया कि इन केंद्रों द्वारा रजिस्टर का रखरखाव नहीं किया गया था, रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं की गई थी और सीसीटीवी कैमरे भी उपलब्ध नहीं थे। इस अनियमितता के चलते 8 केंद्रों को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया।
कार्रवाई के दौरान कुछ संदिग्ध दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि इनकी जांच की जा रही है और रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जांच में मजिस्ट्रेट को भी शामिल किया गया है। रिपोर्ट आने के बाद जिन लोगों की संलिप्तता सामने आएगी, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एसपी सिटी ने साफ कहा है कि यदि सीएससी सेंटर नियमों का पालन नहीं करेंगे, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी संचालकों को चेतावनी दी गई है कि वे केवल निर्धारित नियमों के अनुसार ही केंद्र का संचालन करें।
बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में लंबे समय से अवैध दस्तावेज बनाने की शिकायतें सामने आती रही हैं। पूर्व में भी पुलिस ने इसी तरह की कार्रवाई की थी। इसके बावजूद कुछ केंद्र अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए गए। इस बार पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए एक बार फिर अभियान चलाया और सेंटरों को सील किया।
Tagsहल्द्वानी में सीएससी सेंटर में पुलिस का छापाहल्द्वानीसीएससी सेंटरफर्जी डॉक्यूमेंटPolice raid on CSC center in HaldwaniHaldwaniCSC centerfake documents
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





