भारत

रेस्टोरेंट में पुलिस की दबिश, कमरों में युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले, VIDEO

jantaserishta.com
1 Oct 2023 2:43 PM IST
रेस्टोरेंट में पुलिस की दबिश, कमरों में युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले, VIDEO
x
सिविल लाइन में पुलिस लाइन के पास ही है.
फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ में पुलिस ने एक रेस्टोरेंट में छापा मारा. इस दौरान संदिग्ध अवस्था में 9 युवतियां और 11 युवक मिले, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया. इसके बाद सभी को पुलिस वाहन से पुलिस लाइन ले जाया गया. पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक को भी हिरासत में लिया है. यह रेस्टोरेंट शहर के पाश इलाके सिविल लाइन में पुलिस लाइन के पास ही है.
बताया जा रहा है कि फतेहगढ़ के शिकागो रेस्टोरेंट में अक्सर युवक-युवतियों का जमावड़ा लगा रहता था. पुलिस को इस रेस्टोरेंट में अवैध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी. इसी के चलते नगर मजिस्ट्रेट और फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने छापेमारी की. छापेमारी से तीन मंजिला रेस्टोरेंट में हड़कंप मच गया.
शिकागो पिज्जा रेस्टोरेंट में छापेमारी के दौरान पुलिस को कमरों में युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले. इस दौरान कुछ आपत्तिजनक चीजें भी मौके से मिलीं. इसी को लेकर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 9 युवतियों और 11 युवकों को हिरासत में ले लिया. सभी को पुलिस लाइन ले जाया गया. कुछ युवक और युवतियां जिले से बाहर की हैं.
अपर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने बताया कि फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में शिकागो पिज्जा रेस्टोरेंट पर अनैतिक कार्य की सूचना मिली थी. नगर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस ने छापेमारी की तो रेस्टोरेंट से 20 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया गया. रेस्टोरेंट मालिक और उसके बेटे को भी हिरासत में लिया है. कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story