भारत
स्पा सेंटर में पुलिस की रेड: घबराहट में कूदी युवती, मौके पर ही मौत
jantaserishta.com
24 Feb 2026 10:47 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
मचा हड़कंप.
पुणे: पुणे के विमाननगर इलाके में स्थित एक स्पा सेंटर पर पुलिस की कार्रवाई के दौरान घबराई हुई एक युवती ने इमारत की खिड़की से छलांग लगा दी. जिससे उसकी मौत हो गई. जबकि कूदने से स्पा सेंटर का मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार विमाननगर पुलिस ने दोपहर करीब तीन बजे सिटी स्पेस इमारत में स्थित स्पा सेंटर पर छापा मारा. उस समय स्पा सेंटर का दरवाजा अंदर से बंद था. पुलिस ने दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद अंदर मौजूद घबराई हुई युवती और मैनेजर ने खिड़की से छलांग लगा दी. इस दौरान युवती के सिर में गंभीर चोट लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई.
मैनेजर के पैर में गंभीर चोट आई है और उसका इलाज जारी है. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अन्य चार युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाला. घटना के बाद पुलिस करीब 20 मिनट तक घटनास्थल पर ही मौजूद रही. प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार घायल युवती और मैनेजर को तुरंत एंबुलेंस या पुलिस वाहन से अस्पताल नहीं ले जाया गया. अगर समय पर इलाज मिल जाता तो युवती बच सकती थी.
हालांकि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि घायल युवती और मैनेजर को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मामले की जांच करवाई जा रही और आगे की कार्रवाई जारी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





