भारत

होटल में पुलिस का छापा: सेक्स रैकेट पकड़ा, मैनेजर रफूचक्कर

jantaserishta.com
26 Aug 2024 11:30 AM IST
होटल में पुलिस का छापा: सेक्स रैकेट पकड़ा, मैनेजर रफूचक्कर
x

सांकेतिक तस्वीर 

भारी फोर्स के साथ दबिश.
कानपुर: कानपुर में कल्याणपुर महिला तिराहे के पास एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। मौके से एक नाबालिग समेत चार युवतियों और एक ग्राहक को पकड़ा गया। होटल के मैनेजर पर सेक्स रैकेट संचालित करने का आरोप है।
महिला होटल तिराहे के पास स्काई व्यू नाम का होटल है। इलाकाई लोगों की होटल में सेक्स रैकेट संचालित होने की शिकायत पर कल्याणपुर एसीपी अभिषेक पांडे ने भारी फोर्स के साथ दबिश दी। पुलिस टीम को देख होटल में हड़कंप मच गया। मौके से पुलिस ने एक नाबालिग समेत अनम, रेनू, नेहा, शबनम को अनैतिक कार्यों में लिप्त पाया। मौके का फायदा उठाकर होटल मैनेज रितिक पाल भाग निकला। पुलिस ने नौबस्ता निवासी कृष्णा नाम के ग्राहक को भी पड़ा। कल्याणपुर एसीपी अभिषेक पांडे ने बताया कि होटल में मैनेजर सेक्स रैकेट को संचालित कर रहा था। रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने होटल की द्वार समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्रियां भी जब्त की हैं।
काम देने के बहाने नाबालिग को होटल था बुलाया: पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि वह पहली बार होटल में आई है। होटल मैनेजर ने उसे अच्छा काम देने का लालच देकर बुलाया था। पुलिस ने नाबालिग को सुधार गृह भेज दिया है।
पुलिस भर्ती की परीक्षा देने आया अभ्यर्थी धरा गया: मौके पर पुलिस भर्ती परीक्षा देने आए एक अभ्यर्थी को भी पकड़ा है। अभ्यर्थी एक दरोगा का बेटा बताया जा रहा है। पुलिस उससे भी पूछताछ कर रही है हालांकि अभ्यर्थी ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ होटल में आने की बात कही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story