भारत

होटल में पुलिस की छापेमारी, शराब की पार्टी कर रहे 10 युवकों समेत मालिक गिरफ्तार

jantaserishta.com
20 Nov 2021 6:27 AM IST
होटल में पुलिस की छापेमारी, शराब की पार्टी कर रहे 10 युवकों समेत मालिक गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

पटना. शराबबंदी कानून को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई समीक्षात्मक बैठक के बाद अब पुलिस एक्शन मोड में आ गई है. शुक्रवार की शाम राजधानी पटना के शास्त्रीनगर थानाक्षेत्र के मछली गली में स्थित एक बड़े होटल में पुलिस ने छापेमारी कर शराब की पार्टी कर रहे 10 युवकों समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया.

दरअसल अमन होटल के कमरा नंबर 306 और 308 में बिहार के भागलपुर, वैशाली के अलावा झारखंड के कुछ लोग शराब पार्टी मना रहे थे. इसी दौरान पुलिस को किसी ने गुप्त सूचना दे दी. महिला आईपीएस अधिकारी काम्या मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने होटल में तत्काल छापेमारी कर दी. छापेमारी के दौरान 10 लोग दोनों कमरों से गिरफ्तार किये गये. इनमें 4 लोगों में ब्रेथ एनालाइजर से शराब पीने की पुष्टि भी हो चुकी है. इसके अलावा पुलिस ने होटल के मालिक मैनेजर और एक स्टाफ को भी गिरफ्तार कर लिया है. इन सभी से पूछताछ के बाद पुलिस ने शराब की डिलीवरी करने वाले शख्स को भी गिरफ्तार कर लिया है. इन सभी के खिलाफ शास्त्री नगर थाने में केस दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.
पटना पुलिस की इस कार्रवाई से राजधानी के बड़े होटलों में हड़कंप मचा हुआ है क्योंकि पुलिस ने होटल के मालिक समेत स्टाफ को भी गिरफ्तार किया है. पटना पुलिस के अधिकारियों ने होटल मालिकों को चेतावनी दी है कि अगर आपके यहां कोई शख्स शराब का सेवन करता हुआ मिल रहा है तो इसकी तत्काल सूचना पुलिस को दें ताकि शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई की जा सके.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story