पुलिस ने 9 दिन में पेश किया चालान, 26 दिनों के भीतर 20 साल के आरोपी को कोर्ट ने दी फांसी की सजा, जाने पूरा मामला

DEMO PIC
जयपुर: राजस्थान के झुंझुनूं जिले की विशेष पोक्सो अदालत ने पांच साल की बच्ची के साथ रेप के जुर्म में 20 साल के सुनील कुमार को दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा सुनाई है. झुंझुनू जिले के पिलानी में बच्ची के साथ 19 फरवरी को रेप हुआ था. पुलिस ने जांच कर घटना के मात्र नौ दिन में अदालत में आरोप पत्र दायर किया और प्रकरण में 40 गवाह जुटाकर अदालत से आरोपी को सिर्फ 26 दिन में सजा दिलवा दी.
19 फरवरी 2021 को झुंझुनूं में घटित 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में आरोपी के खिलाफ पुलिस ने 9 दिन में चालान पेश किया तथा पॉस्को कोर्ट ने 26 दिन में दोषी को फांसी की सजा सुनाई है।यह पुलिस,न्यायपालिका की दक्षता और सरकार की पीड़िता को न्याय दिलाने की प्रतिबद्धता का उदाहरण है।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) March 17, 2021

jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।