भारत
सोनू-मोनू गैंग पर पुलिस के बड़े एक्शन की तैयारी, तीन टीमें कर रही छापेमारी
jantaserishta.com
26 May 2026 11:38 AM IST

x
एसटीएफ को भी छापेमारी में लगाया गया है.
पटना: बिहार के मोकामा क्षेत्र के विधायक अनंत सिंह के समर्थक मुकेश कुमार पर फायरिंग मामले में पुलिस ने सोनू-मोनू गैंग के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, सोनू-मोनू गैंग के लोगों की गिरफ्तारी के लिए 3 डीएसपी के नेतृत्व में अलग-अलग टीम को गठित किया गया है।
एसटीएफ को भी छापेमारी में लगाया गया है। पुलिस की माने तो रविवार को पचमहला थाने में गोलीबारी को लेकर सोनू सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद से वह फरार चल रहा है। दावा किया जा रहा है कि कई जिलों के संदिग्ध ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है। बताया जा रहा है कि सीमावर्ती इलाकों में भी सोनू को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
सोनू–मोनू गैंग की विधायक अनंत सिंह से पुरानी अदावत रही है। पिछले दिनों जलालपुर के रहने वाले मुकेश सिंह पर फायरिंग करने का आरोप सोनू-मोनू गैंग पर लगा है। अनंत सिंह के समर्थक मुकेश सिंह, जो नौरंगा जलालपुर पंचायत की सरपंच के पति हैं, उन्होंने सोशल मीडिया पर पचमहला थानाध्यक्ष की तारीफ करते हुए अपराधमुक्त पंचायत बनाने का संकल्प जताया था।
इस पोस्ट पर सोनू-मोनू के वकील पिता प्रमोद सिंह को आपत्ति हुई और मामला कहासुनी तक पहुंच गया। बहस बढ़ने के बाद प्रमोद सिंह ने अपने दोनों बेटों सोनू और मोनू को बुला लिया। दोनों भाई अपने गुर्गों के साथ हथियारों से लैस होकर घटनास्थल पर पहुंचे।
आरोप है कि उन्होंने मुकेश सिंह पर फायरिंग कर दी। मुकेश सिंह किसी तरह भागकर अपनी जान बचा पाए। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस सोनू-मोनू के घर छापेमारी करने पहुंची। लेकिन वहां लोगों ने पुलिस को घर के अंदर जाने से रोक दिया। पुलिसकर्मियों की तलाशी लेने के बाद ही उन्हें अंदर जाने दिया गया। पूरे मामले से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद मामला और गर्मा गया। इस मामले में थाना प्रभारियों को निलंबित भी किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





