भारत

प्रेमी के घर के आगे 60 घंटे से धरने पर बैठी युवती को पुलिस ने उठाया, युवती बोली- उसे जेल मत भेजिए, शादी करा दीजिए

jantaserishta.com
21 Jan 2023 9:28 AM IST
प्रेमी के घर के आगे 60 घंटे से धरने पर बैठी युवती को पुलिस ने उठाया, युवती बोली- उसे जेल मत भेजिए, शादी करा दीजिए
x

प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

जानें पूरा मामला.
धनबाद (आईएएनएस)| धनबाद के राजगंज में अपने प्रेमी के घर के आगे 60 घंटे से धरने पर बैठी युवती को महिला पुलिस जबरन उठाकर थाना ले गई। उसके पिता के बयान पर पुलिस ने उसके प्रेमी महेशपुर गांव निवासी उत्तम महतो के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत दर्ज की है, लेकिन युवती का कहना है कि वह नहीं चाहती कि उसका प्रेमी जेल जाए। वह तो उससे शादी करना चाहती है। बता दें कि प्रेमी की बेवफाई से आहत युवती उसके घर के आगे बीते मंगलवार से धरने पर बैठी थी। कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे बैठी इस लड़की को मनाने के लिए मुहल्ले के लोग तो आगे आए, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। लड़की के धरना पर बैठने की खबर मिलते ही उसका प्रेमी फरार हो गया।
लड़की के मुताबिक राजगंज का महेशपुर गांव निवासी उत्तम महतो और उसके बीच पिछले चार साल से मोहब्बत का रिश्ता है। वह धनबाद में एसएसएलएनटी कॉलेज में पढ़ती थी, तभी उत्तम के संपर्क में आई थी। इस बात की जानकारी दोनों के परिवार वालों को भी थी। उसने उससे शादी का वादा किया था। दोनों एक-दूसरे के परिजनों के घर भी एक साथ कई बार गये हैं। दोनों परिवारों के बीच शादी पर सहमति भी बन गई थी और इसकी तारीख भी तय हो गई। लेकिन तय तारीख से 20 दिन पहले उत्तम ने शादी से इनकार कर दिया। जब युवती को कोई रास्ता नहीं दिखा तो वह अपनी दादी और अन्य रिश्तेदारों के साथ अपने प्रेमी के गांव महेशपुर पहुंची और युवक के घर के बाहर बैठ गई। इसके बाद उत्तम फरार हो गया और उसके घर वालों ने घर का दरवाजा बंद कर लिया।
युवती की जिद थी कि उत्तम से कम से कम एक बार उसकी बात कराई जाए। स्थानीय मुखिया सहित कई लोगों ने युवती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ी है। गांव वालों ने उसे कंबल आदि दिए थे। मुखिया ने इसकी सूचना राजगंज पुलिस को दी थी। इसके बाद गुरुवार देर रात महिला पुलिस उसे जबरन उठाकर थाना ले गई। बाद में उसे उसके परिजनों के साथ भेज दिया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story