भारत
गश्त कर रहे पुलिस जवानों को कार ने टक्कर मारी, एक की मौत
jantaserishta.com
14 Feb 2023 4:16 PM IST

x
रायसेन (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में सोमवार-मंगलवार की रात को गश्त कर रहे दो पुलिस जवानों को एक अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी, इस हादसे में एक जवान की मौत हो गई है। वहीं दूसरा घायल है और उसका अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने कार में सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात लगभग एक बजे बरेली कस्बे के नवीन टाकीज चौराहे पर एसएएफ के जवान राजेंद्र यादव और हरिसिंह गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित कार आई और उसने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस जवानों को टक्कर मारती हुई कार सीधे बिजली के खंभे से जा टकराई।
पुलिस के मुताबिक इस हादसे में दोनों पुलिस जवान घायल हो गए, इसमें से एक जवान राजेंद्र यादव को गंभीर चोटें आई और उसकी कुछ समय में ही मृत्यु हो गई, वहीं हरि सिंह को भी चोटें आई हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में कार में सवार योगेश राय, सतपाल राजपूत और कृष्णा लोधी को गिरफ्तार कर लिया है। कार से आपत्तिजनक सामग्री भी पुलिस को मिली है।
Tagsरायसेनरायसेन न्यूज़रायसेन पुलिसएक्सीडेंटपुलिस जवानRaisenRaisen NewsRaisen PoliceAccidentPolice Jawan
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





