भारत
गांव में पुलिस पर पथराव, दो थानों के प्रभारी घायल, भीड़ नियंत्रित करने हवाई फायरिंग
jantaserishta.com
9 Sept 2026 11:28 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर (AI)
पुलिस ने चार राउंड हवाई फायरिंग की.
चतरा: झारखंड के चतरा जिले के टंडवा में एक युवक और महिला को कथित तौर पर बंधक बनाए जाने की सूचना के बाद उन्हें मुक्त कराने गांव पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। गुस्साए लोगों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ पत्थरबाजी कर दी।
हमले में दो थानों के प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने चार राउंड हवाई फायरिंग की। घटना मंगलवार देर शाम टंडवा थाना क्षेत्र के सिदपा गांव में हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि कामता निवासी मोहम्मद शाहबाज अंसारी और एक महिला को ग्रामीणों ने एक घर में रोक रखा है। सूचना मिलने पर टंडवा थाना प्रभारी पप्पू कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस के पहुंचने के बाद दोनों को वहां से निकालने की कोशिश शुरू हुई। इसी दौरान स्थिति बिगड़ गई।
पुलिस के मुताबिक, शाहबाज के कुछ समर्थकों ने घर की एस्बेस्टस छत क्षतिग्रस्त कर हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग जुट गए और पुलिसकर्मियों पर पथराव शुरू हो गया। हमले की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची।
हमले में टंडवा थाना प्रभारी पप्पू शर्मा के सिर और चेहरे पर चोट आई। उन्हें छह टांके लगाए गए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रांची भेजा गया। सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव और एक अन्य पुलिसकर्मी के भी घायल होने की सूचना है।
पप्पू कुमार शर्मा के मुताबिक, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पहले लाठीचार्ज किया गया। हालात नहीं सुधरने पर पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के लिए चार राउंड हवाई फायरिंग की गई। घटना की सूचना मिलने पर चतरा के एसपी अनिमेष नैथानी रात में ही पुलिस बल के साथ सिदपा पहुंचे। स्थिति को देखते हुए गांव में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





