भारत

शिक्षक ने छात्रा से सेक्स के लिए कहा, पुलिस ने वीडियो की जांच के दिए आदेश

jantaserishta.com
26 May 2023 11:10 AM IST
शिक्षक ने छात्रा से सेक्स के लिए कहा, पुलिस ने वीडियो की जांच के दिए आदेश
x

DEMO PIC 

वीडियो का स्वत: संज्ञान लिया गया है और जांच शुरू की गई है।
गोरखपुर (यूपी) (आईएएनएस)| गोरखपुर पुलिस ने एक वायरल वीडियो की जांच के आदेश दिए हैं, इसमें पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एक फैकल्टी सदस्य को एक छात्रा से सेक्स के लिए कहते हुए देखा और सुना जा सकता है। पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, हालांकि छात्रा ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। वीडियो का स्वत: संज्ञान लिया गया है और जांच शुरू की गई है।
शुक्रवार को वायरल हुए वीडियो में फैकल्टी मेंबर बार-बार लड़की से अपनी इच्छा जाहिर कर रहा है और वह विनम्रता से कहती है 'अभी नहीं'। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिक्षिक का पदार्फाश करने के लिए छात्रा ने खुद इस बातचीत को रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। विवि प्रशासन की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story