भारत

चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक

jantaserishta.com
23 Sept 2026 9:04 AM IST
चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक
x
चंडीगढ़: शहर में हाल ही में ईमेल के जरिए मिल रही बम की धमकियों को गंभीरता से लेते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने मंगलवार को सभी संबंधित विभागों और संस्थानों के साथ एक अहम सलाह-मशविरा बैठक की। बैठक का उद्देश्य ऐसी धमकियों से निपटने के लिए एक पुख्ता और समन्वित एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) तैयार करना था।
चंडीगढ़ पुलिस के पीआरओ से मिली जानकारी के अनुसार, इस बैठक की अध्यक्षता एसएसपी कंवरदीप कौर ने की। बैठक में एसएसपी ऑपरेशन्स राजेश शर्मा और एसपी सिटी विजय कुमार के अलावा शहर के कई अहम विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इसमें प्राइवेट और सरकारी स्कूलों, बड़े अस्पतालों, फायर और इमरजेंसी सर्विसेज और इंजीनियरिंग विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
पिछले कुछ महीनों में देश के कई शहरों में स्कूलों, अस्पतालों और सरकारी इमारतों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकियां मिली हैं। चंडीगढ़ में भी इस तरह के मामले सामने आने के बाद पुलिस ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।
बैठक के दौरान एसएसपी कंवरदीप कौर ने सभी संस्थानों को अपने परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों, अस्पतालों और अन्य संस्थानों को अपने यहां डीएफएम सुरक्षा उपायों को अनिवार्य रूप से लागू करना होगा। इसमें सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाना, डीएफएमडी (डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर) लगाना और अन्य जरूरी सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था करना शामिल है।
इसके साथ ही सभी संस्थानों को हर महीने कम से कम एक बार मॉक ड्रिल करने की सलाह भी दी गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में छात्र, स्टाफ, मरीज और आम लोग घबराएं नहीं और सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला जा सके।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि ईमेल से मिलने वाली बम की धमकियों को लेकर जो एसओपी तैयार की जा रही है, उसमें स्टेकहोल्डर्स से मिले सुझावों और फीडबैक को भी शामिल किया जाएगा। इसका मकसद एक ऐसा स्पष्ट, व्यावहारिक और समन्वित रिस्पॉन्स सिस्टम बनाना है जिससे किसी भी धमकी की स्थिति में तुरंत और प्रभावी कार्रवाई की जा सके और आम जनता, छात्रों और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
चंडीगढ़ पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और ऐसी किसी भी संदिग्ध ईमेल या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story