भारत

जब महिला को बचाने नदी में कूदे पुलिस अधिकारी, फिर...

jantaserishta.com
26 Jan 2023 12:36 PM IST
जब महिला को बचाने नदी में कूदे पुलिस अधिकारी, फिर...
x
जानें पूरा मामला.
बलरामपुर (उप्र) (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में एक डूबती महिला को बचाने के लिए एक पुलिस उपाधीक्षक और एक इंस्पेक्टर ने राप्ती नदी में छलांग लगा दी। तुलसीपुर की 25 वर्षीय अंबरीन ने अपनी जीवन लीला समाप्त करने के लिए नदी में छलांग लगा दी थी।
यूपी 112 को सूचना मिलते ही सिटी सर्किल में तैनात डीएसपी दरवेश सिंह और एसएचओ कोतवाली विमलेश सिंह मौके पर पहुंचे और महिला को बचाने के लिए नदी में कूद गए।
हालांकि वे उसका पता नहीं लगा सके, लेकिन एक घंटे तक उसकी तलाश जारी रही। सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें सूचना मिली कि एक महिला ने अपने गर्म कपड़े, चप्पल उतार दी और नदी में कूद गई।
उन्होंने बताया कि गोताखोर महिला की तलाश कर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story