भारत

विधवा महिला पर पुलिस अधिकारी की बिगड़ी नियत, थाने पहुंची थी पीएम रिपोर्ट के लिए

Nil dhankar
27 April 2025 6:32 AM IST
विधवा महिला पर पुलिस अधिकारी की बिगड़ी नियत, थाने पहुंची थी पीएम रिपोर्ट के लिए
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। कानपुर में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां शनिवार को एक महिला ने पनकी थाने के दरोगा पर आरोप लगाए हैं। आरोप बेहद गंभीर हैं। महिला का कहना है कि वह अपने पति की पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेने पनकी चौकी गई थी, जहां दरोगा ने बैड टच किया और बोला कि रात में फ्लैट पर आना। महिला ने पुलिस कमिश्नर ऑफिस में शिकायत की है। शिकायत के बाद पुलिस ऐक्शन में आ गई। मामले की जांच एसीपी पनकी को सौंपी गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। पुलिस प मामले में पड़ताल कर रही है। पुलिस ने आरोप को प्रथम दृष्ट्या संदिग्ध बताया है।

गंगागंज कॉलोनी निवासी महिला के अमीन पति ने 10 जनवरी 2015 को फांसी लगाकर जान दे दी थी। शुक्रवार को पत्नी पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेने चौकी पहुंची थी। बतौर आरोप दोपहर 12:30 बजे वह चौकी पहुंची तो उनके साथ गई महिला को फोटो कॉपी कराने के लिए भेज दिया गया।

चौकी में रहने वाले एक बाहरी व्यक्ति ने जिन्हें वह जानती व पहचानती हैं, कहा-साहब अंदर बुला रहे हैं। जब वह अंदर पहुंची तो बाहर से दरवाजा बंद कर दिया गया। महिला ने आरोप लगाया कि दरोगा ने हाथ पकड़ लिया। कहा, जहां जरूरत होगी, वहां पूरी मदद करेंगे। वह शरीर छूने लगा। कहा, आज रात 11 बजे फ्लैट पर आ जाना। इस पर वह बाहर भागीं। वहां एक भी महिला पुलिस कर्मी मौजूद नहीं थी। एक पुलिसकर्मी व कई अन्य लोग यह देखकर हंस रहे थे।

Next Story
null