भारत
BIG BREAKING: अफसर पर चढ़ा राजनीति का नशा, भाजपा से टिकट की दावेदारी करने के बाद एक्शन
jantaserishta.com
14 Sept 2023 5:35 PM IST

x
पुलिस की वर्दी में ही उसने फोटो खिंचवाकर बैनर-पोस्टर और पंपलेट छपवा दिए.
भरतपुर: एक सब इंस्पेक्टर पर चुनाव लड़ने का ऐसा खुमार चढ़ा कि उसने नियम-कानून सब ताक पर रख दिए. पुलिस की वर्दी में ही उसने फोटो खिंचवाकर बैनर-पोस्टर और पंपलेट छपवा दिए. पंपलेट के अनुसार, सब इंस्पेक्टर ने बीजेपी से विधानसभा चुनाव टिकट के लिए आवेदन किया है. सोशल मीडिया पर उसका आवेदन पत्र वाला पंपलेट वायरल हो गया, जिसके बाद उसपर विभाग ने एक्शन लिया है. मामला राजस्थान के भरतपुर का है.
बता दें कि राजस्थान में विधानसभा चुनावों की तारीख नजदीक है. ऐसे में सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है. इस बीच भरतपुर के वैर थाना प्रभारी प्रेम सिंह भास्कर का एक पंपलेट वायरल हो रहा है. इसमें उन्होंने खुद को धौलपुर के बसेड़ी विधानसभा से बीजेपी का संभावित उम्मीदवार बताया है. इस पंपलेट में भास्कर ने अपनी पुलिस की वर्दी लगी फोटो लगाई है.
इस राजनीतिक बैनर पंपलेट के वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. मामले की सूचना के बाद भरतपुर जिला पुलिस अधीक्षक ने तत्काल वैर थाना प्रभारी प्रेम सिंह भास्कर को लाइन हाजिर कर निलंबित कर दिया. भास्कर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू की जाएगी.
जानकारी के मुताबिक, बीजेपी से टिकट की मांग करने वाले प्रेम सिंह भास्कर धौलपुर जिले के रहने वाले हैं. वर्तमान में उनकी तैनाती भरतपुर जिले में थी. उन्होंने बीजेपी से टिकट की मांग करते हुए बसेड़ी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का कथित आवेदन पत्र जारी किया था. इसके अलावा उन्होंने अपनी जीवन का परिचय भी इस पंपलेट में दिया. उन्होंने लिखा कि वे अब समाज सेवा करना चाहते हैं. लेकिन चुनाव लड़ने का खुमार के चलते उनको निलंबित कर दिया गया है. फिलहाल, ये घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





