भारत

पुलिस अफसर Vs सरकार: जब सुप्रीम कोर्ट बोला- कानून को मनमाने ढंग से नहीं चलाया जाना चाहिए

jantaserishta.com
22 Feb 2022 12:52 PM IST
पुलिस अफसर Vs सरकार: जब सुप्रीम कोर्ट बोला- कानून को मनमाने ढंग से नहीं चलाया जाना चाहिए
x

नई दिल्ली: परमबीर सिंह (Parambir Singh) बनाम महाराष्ट्र सरकार मामले में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने महाराष्ट्र शासन के हाथ बांध दिए हैं. मंगलवार को मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस संजय किशन कौल ने कहा कि हम फाइनल बहस अगले हफ्तों में पूरी करेंगे, तब तक राज्य सरकार जांच के नाम पर कुछ भी न करें.

मामले की सुनवाई शुरू होते ही परमबीर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए कहा कि महाराष्ट्र सरकार का अड़ियल रवैया दुर्भाग्यपूर्ण है. सुप्रीम कोर्ट के सीबीआई जांच करने के आदेश के बावजूद महाराष्ट्र सरकार ने सीबीआई की एफआईआर को बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी हुई है. ऐसा पहले कभी देखा और सुना नहीं गया है.
परमबीर सिंह का पक्ष सुनने के बाद कोर्ट ने कहा कि यह मामला पूरी तरह के डगमगा गया है. जस्टिस संजय किशन कौल ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण स्थित में सबसे ज्यादा आम जनमानस का विश्वास पुलिस व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों के ऊपर से डगमगा जाता है. कानून को सर्वोपरि होकर अपना काम करते रहना चाहिए.
कोर्ट ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार इस मामले में अपनी जांच हफ्ते दस दिन के लिए स्थगित कर दे. अगले हफ्ते कोर्ट इस मामले को पूरी तरह निपटाने के लिए निर्णायक सुनवाई करेगा. तब तक महाराष्ट्र सरकार कुछ न करे.
सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई 9 मार्च तक टालते हुए कहा कि अगली सुनवाई में हम तय करेंगे कि इस मामले की सीबीआई जांच हो या नहीं. परमबीर सिंह ने अपनी याचिका में अपने खिलाफ दर्ज मामलों की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है. सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि कानून को कानून की तरह ही तय प्रक्रिया के मुताबिक इस्तेमाल करें.
इस मामले में सुप्रीम कोर्ट पहले भी चिंता जाहिर चुका है. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने कहा था कि महाराष्ट्र में बहुत परेशान करने वाली तस्वीर है. जहां मुंबई के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह को अपनी ही पुलिस बल पर भरोसा नहीं है और राज्य सरकार को सीबीआई पर भरोसा नहीं है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story