
यूपी। सीतापुर में पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई हत्याकांड में 60 घंटे से ज्यादा में पुलिस ने 60 से ज्यादा संदिग्धों से पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि पुलिस के हाथ पुख्ता सबूत लगे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद है। पुलिस ने लेखपाल और एक पूर्व फौजी समेत कई अपराधिक पृष्ठभूमि के लोगों से पूछताछ की है। मामले के खुलासे के लिए पांच से ज्यादा टीमें लगी हैं। पुलिस घटना स्थल से घर के बीच रेकी करने वालों का भी पता लगा रही है।
मामले में एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस कई नजरिए से घटना की जांच कर रही है। पूछताछ में कई अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। उधर, सोमवार को एसपी ने विभागीय कार्यवाही करते हुए एसएचओ महोली विनोद मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया है।
वहीं थाना इमलिया सुल्तानपुर अंतर्गत घटनास्थल क्षेत्र के पदरखा चौकी इंचार्ज सतीश चंद्र, कांस्टेबल राजकुमार और नरेंद्र मोहन को निलंबित कर दिया है।





