भारत

बिना हेलमेट के दिखे पुलिस अफसर, एसपी ने उठाया ये कदम

jantaserishta.com
3 Oct 2022 1:26 PM IST
बिना हेलमेट के दिखे पुलिस अफसर, एसपी ने उठाया ये कदम
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

चालान की कॉपी को फेसबुक पर पोस्ट किया है.

नई दिल्ली: सारण के एकमा में तैनात SHO देव कुमार तिवारी का 1 हजार रुपये का चालान काटा गया है. दुर्गा पूजा के दौरान SHO अपनी टीम के साथ बाइक पर बिना हेलमेट के घूम रहे थे. जानकारी के मुताबिक, स्थनीय लोगों ने यह वीडियो बनाया और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार को भेज दिया. एसपी ने तुरंत ही इसका संज्ञान लिया और चालान काटने का निर्देश दिए.

सर्किल इंस्पेक्टर ने SHO देव कुमार तिवारी के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 194(D) के तहत बिना हेलमेट पहने दुपहिया वाहन चलाने के अपराध में एक हजार रुपये का चालान काटा. पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई इस कार्रवाई पर आम लोग बेहद खुश हैं. इस संबंध में सारण पुलिस अधीक्षक और सारण जिला पुलिस ने फेसबुक पेज पर SHO देव कुमार तिवारी और पूरी पुलिस टीम के बिना हेलमेट बाइक पर बैठे की तस्वीर और काटे गए चालान की कॉपी को फेसबुक पर पोस्ट किया है.
फेसबुक पेज पर एसएचओ और चलाने की फोटो शेयर कर पुलिस यह संदेश देने की कोशिश कर रही है कि कानून की नजर में हर कोई बराबर है. नौजवान भी ट्रैफिक नियमों का पालन करें, जिससे सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतों पर कुछ अंकुश लगाया जा सके. इस मामले पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार का कहना है कि आमजन का शुक्रिया उन्होंने इस घटना को उनके संज्ञान में लेकर आए. जो भी कानून का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story