भारत

पुलिस अफसर ने गब्बर फिल्म का मारा डॉयलाग, ASP ने जारी किया नोटिस, VIDEO देखकर जाने पूरा मामला

jantaserishta.com
16 Nov 2020 8:28 AM IST
पुलिस अफसर ने गब्बर फिल्म का मारा डॉयलाग, ASP ने जारी किया नोटिस, VIDEO देखकर जाने पूरा मामला
x
थाना प्रभारी की मुश्किलें बढ़ गई है.

झाबुआ: पुलिस अफसर रौब झाड़ने के लिए कई प्रयोग करते हैं। ताकि अपराधियों में उनका खौफ कायम रहे। एमपी के झाबुआ जिले में अपने बारे में बताने के लिए एक पुलिस अफसर ने गब्बर का डॉयलाग मारा है। थाना प्रभारी ने कहा कि 50-50 KM तक जब बच्चा रोता है तो मां कहती है कि डांगी आ जाएगा। थाना प्रभारी का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो के बाद थाना प्रभारी की मुश्किलें बढ़ गई है।

दरअसल, यह मामला झाबुआ जिले के कल्याणपुरा पुलिस स्टेशन का है। इस पुलिस स्टेशन के इंचार्ज केएल डांगी हैं। केएल डांगी अपनी गाड़ी बीच सड़क पर रोक कर कह रहे हैं कि 50-50 KM तक जब बच्चा रोता है तो मां बोलती है कि बेटा चुपा हो जा नहीं तो डांगी आ जाएगा। इस दौरान कुछ पुलिस के जवान सड़क पर खड़े हैं। वहीं, डांगी अपने बारे में बखान करने लिए गब्बर का डॉयलाग मार रहे थे। किसी ने उनका यह वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया है।

बढ़ गई मुश्किलें

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद डांगी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। झाबुआ के एएसपी आनंद सिंह ने कहा है कि वीडियो सामने आने के बाद उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। हालांकि अभी तक थाना प्रभारी डांगी ने नोटिस का जवाब नहीं दिया है।

गौरतलब है कि झाबुआ एमपी का सीमावर्ती जिला है। साथ ही यह आदिवासी बहुल इलाके है। इसलिए अपराध की घटनाएं घटती रहती है। डांगी ने अपराधियों में खौफ पैदा करने के लिए इस तरह के डॉयलाग का यूज किया था।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story