भारत

पुलिस अधिकारी ने खत्म की जिंदगी, पहले पत्नी को मारा फिर खुद दी जान

jantaserishta.com
31 Oct 2021 11:10 AM IST
पुलिस अधिकारी ने खत्म की जिंदगी, पहले पत्नी को मारा फिर खुद दी जान
x
पुलिस के मुताबिक जब माता-पिता ने काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला तो लड़की ने पुलिस को सूचना दी.

शहडोल: मध्य प्रदेश में एक पुलिस अधिकारी ने सर्विस रिवॉल्वर से सुसाइड कर लिया। इससे पहले उसने अपनी पत्नी की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह घटना शहडोल जिले में शनिवार रात को हुई। दोनों की शादी को 15 साल हो चुके थे। उनके परिवार में 14 साल का बेटा और 10 साल की बेटी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मारे गए पुलिस अधिकारी का नाम एसआई हीरा सिंह परास्ते है। उनकी पत्नी का नाम रानी सिंह था। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक 42 साल के हीरा सिंह रीवा जिले में पोस्टेड थे। वह शहडोल में किराए के मकान में रहते थे और शनिवार दोपहर ही यहां पहुंचे थे। शहडोल के एसपी अवधेश गोस्वामी के मुताबिक घटना शाम करीब 4 बजकर 45 मिनट पर हुई। उस वक्त हीरा सिंह का बेटा ट्यूशन के लिए बाहर गया था। वहीं उनकी बेटी दूसरे कमरे में टीवी देख रही थी।
पुलिस के मुताबिक जब माता-पिता ने काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला तो लड़की ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो दोनों मृत मिले। पुलिस के मुताबिक घटना के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि शुरुआती छानबीन में यह बात जरूर सामने आई है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। एसपी गोस्वामी ने बताया कि सूत्रों से यह पता चला है कि थाने से निकलते वक्त एसआई परास्ते ने रीवा जिला मुख्यालय जाने की बात कही थी। लेकिन वह बाइक से ही शहडोल चले गए थे।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story