भारत
पुलिस-नक्सलियों में मुठभेड, 100 राउंड से ज्यादा चली गोलियां
jantaserishta.com
30 Jan 2023 11:56 AM IST

x
777 कारतूसों के जखीरे के अलावा सात वॉकी-टॉकी और कई अन्य सामान बरामद किए गए हैं।
रांची (आईएएनएस)| रांची जिले के बुढ़मू थाना क्षेत्र में रविवार की रात पुलिस और प्रतिबंधित संगठन टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) के नक्सलियों के बीच एक और मुठभेड़ हुई। इस दौरान दोनों ओर से 100 राउंड से भी ज्यादा फायरिंग हुई। पुलिस का कहना है कि तीन से चार नक्सली गोली लगने से घायल हुए हैं, लेकिन उनके साथी उन्हें लेकर जंगलों में भागने में सफल रहे।
चर्चा है कि इनमें से एक नक्सली की मौत हो गई है। पुलिस रविवार रात से ही सर्च ऑपरेशन चला रही है। इस दौरान 777 कारतूसों के जखीरे के अलावा सात वॉकी-टॉकी और कई अन्य सामान बरामद किए गए हैं।
बताया गया कि रांची के एसएसपी को सूचना मिली कि हथियारबंद नक्सलियों का एक दस्ता इलाके के ईंट भट्ठा व्यवसायियों से लेवी (रंगदारी) वसूलने के लिए सूमो जंगल में इकट्ठा हुआ है। इसपर डीएसपी अनिमेष नैथानी की अगुवाई में टीम गठित कर मौके पर भेजी गई।
जंगल में पुलिस टीम के दाखिल होते ही नक्सलियों ने जोरदार फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों के इस दस्ते को दस्ता टीएसपीएस के एरिया कमांडर दिनेश गंझू उर्फ तिवारी लीड कर रहा था। पुलिस की फायरिंग में कुछ नक्सलियों के जख्मी होने के बाद पूरा दस्ता उसे लेकर जंगल का लाभ उठाकर भाग खड़ा हुआ।
बता दें कि इसके पहले बीते 23 जनवरी की रात बुढ़मू से सटे ठाकुरगांव थाना क्षेत्र में रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे पुलिस ने एक मुठभेड़ में प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के एरिया कमांडर विशाल शर्मा को मार गिराया था। इस दौरान दोनों ओर से दर्जनों राउंड फायरिंग हुई थी।
Tagsरांचीरांची न्यूज़रांची पुलिसबुढ़मूपुलिस-नक्सलियों में मुठभेडमुठभेडRanchiRanchi NewsRanchi PoliceBudhmuPolice-naxalites encounterEncounter
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





