भारत

झारखंड के लोहरदगा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, दो घायल

jantaserishta.com
29 Dec 2022 1:59 PM IST
झारखंड के लोहरदगा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, दो घायल
x

फाइल फोटो

रांची (आईएएनएस)| झारखंड के लोहरदगा जिले के बगड़ू और पेशरार थाना क्षेत्र के जंगलों में सुरक्षा बलों और माओवादी नक्सलियों के बीच गुरुवार सुबह मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक नक्सली मारा गया, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। घायल हुए दोनों नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मारे गए नक्सल की पहचान चंद्रवाहन उरांव के रूप में हुई है। बताया गया कि कोरगो जंगल में नक्सलियों के हथियारबंद दस्ते की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस और सुरक्षाबलों की ज्वायंट टीम सर्च के लिए निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों ने अचानक सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा लेकर जवाबी गोलीबारी की। सूत्रों के मुताबिक, नक्सलियों के इस दस्ते की अगुवाई माओवादी संगठन का जोनल कमांडर रवींद्र गंझू कर रहा है।
सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान मारे गए नक्सली चंद्रवाहन उरांव का शव बरामद कर लिया है। इसके अलावा जख्मी हाल में जिन दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है, उनकी पहचान चंद्रभान पाहन ओर गोविंद बिरजिया के रूप में हुई है। इन दोनों को भी गोलियां लगी हैं। लोहरदगा सदर अस्पताल में कड़ी सुरक्षा के बीच इनका इलजा कराया जा रहा है।
इस अभियान में सीआरपीएफ 158 बटालियन, झारखंड पुलिस और जिला बल के जवान और अफसर शामिल हैं। मुठभेड़ खत्म होने के बाद पुलिस पूरे जंगल की घेराबंदी कर सर्च अभियान चला रही है। सुरक्षा बलों के मुताबिक जंगल में कई और नक्सली घात लगाकर छिपे हो सकते हैं।
बता दें कि वर्ष 2022 में झारखंड पुलिस और सुरक्षा बलों के साथ अब तक आधा दर्जन से भी अधिक मुठभेड़ की घटनाओं में कुल 13 नक्सली मारे गए हैं। सिर्फ इस साल 405 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 14 ने आत्मसमर्पण किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story