
x
Punjab पंजाब : नशा तस्करी के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत मोगा पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोट ई सेखा पुलिस ने 3 नशा तस्करों को 150 ग्राम हेरोइन, एक पिस्तौल और 4 जिंदा राउंड के साथ धर दबोचा। डीएसपी रमनदीप सिंह ने बताया कि कोट ई सेखा पुलिस ने एएसआई रघुविंदर प्रसाद के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर तीन व्यक्तियों को काबू किया। तलाशी के दौरान उनके पास से 150 ग्राम हेरोइन, एक 32 बोर की पिस्तौल और 4 जिंदा राउंड बरामद किए गए। आरोपियों की पहचान अर्शदीप सिंह उर्फ गग्गर, अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श और बीर दविंदर सिंह उर्फ बत्ता निवासी जिला तरनतारन के रूप में हुई।
पुलिस ने इनके खिलाफ थाना कोट ई सेखा में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। शनिवार को तीनों आरोपियों को मोगा अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया, ताकि आगे की जांच और सप्लाई नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। बता दें कि पिछले दिनों पंजाब को नशामुक्त बनाने के अभियान में पंजाब पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली थी। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने 6 तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 9 किलो से अधिक हेरोइन बरामद की थी।
पुलिस के अनुसार, एक बड़े ऑपरेशन में दो अंतरराज्यीय नशा तस्करी गिरोहों का भंडाफोड़ किया गया। पुलिस ने इस कार्रवाई को क्रॉस-बॉर्डर नार्को-टेरर नेटवर्क के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम बताया। पुलिस की मानें तो मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि इस नेटवर्क का मुख्य सरगना जंडियाला गुरु का कुख्यात गैंगस्टर हरप्रीत उर्फ हैप्पी जट्ट था। शुरुआती जांच से यह भी खुलासा हुआ है कि वह पाकिस्तान स्थित तस्करों के साथ सीधे संपर्क में था और सोशल मीडिया के जरिए इस पूरे नेटवर्क को चलाता था। पंजाब पुलिस ने कहा कि नशा तस्करी को खत्म करना उनकी प्राथमिकता है। ड्रग माफिया और तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी ताकि पंजाब के युवाओं को नशे से बचाया जा सके।
Tagsपंजाबमोगाकोट ई सेखा पुलिसनशा तस्करीहेरोइनपिस्तौलराउंडएनडीपीएस एक्टआर्म्स एक्टगिरफ्तारजंडियाला गुरु गैंगड्रग माफियाअंतरराज्यीय गिरोहसोशल मीडिया नेटवर्कपंजाब पुलिसकार्रवाईनशामुक्त अभियानडीएसपी रमनदीप सिंह।जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





