भारत

एसयूवी के स्टंट का वीडियो वायरल होने के बाद जांच शुरू, रहीस जादों को ना कानून का खौफ ना पुलिस प्रशासन का डर

jantaserishta.com
25 Dec 2022 9:28 AM IST
एसयूवी के स्टंट का वीडियो वायरल होने के बाद जांच शुरू, रहीस जादों को ना कानून का खौफ ना पुलिस प्रशासन का डर
x
देखें वीडियो.
नोएडा (आईएएनएस)| गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने दो कारों के स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के कुछ दिनों बाद घटना की जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी है। पुलिस टीमें वाहनों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही हैं। हालांकि, अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस को संदेह है कि 13 सेकंड की क्लिप नोएडा के सेक्टर 125 में निजी यूनिवर्सिटी के छात्रों द्वारा बनाई गई है।
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो के कैप्शन में लिखा था कि एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्र स्टंट कर रहे हैं। वीडियो में सेक्टर 125 की एक सड़क पर दो टोयोटा फॉर्च्यूनर कारों को ड्रिफ्ट स्टंट करते देखा जा सकता है।
नोएडा के सहायक पुलिस आयुक्त-1 रजनीश वर्मा के मुताबिक, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। वीडियो एक महीने से अधिक पुराना है। एक यूजर्स ने वीडियो को इंस्टाग्राम से लेकर ट्विटर पर अपलोड किया था।
पुलिस ने वीडियो के स्थान का भी पता लगाया है, यह एमिटी यूनिवर्सिटी के पास नहीं है। एसीपी ने कहा कि सेक्टर 125 जांचकर्ता अभी तक यह सत्यापित नहीं कर पाए हैं कि कारें यूनिवर्सिटी के छात्रों की हैं या अन्य की हैं।
अधिकारी ने कहा कि वीडियो में कारों की रजिस्ट्रेशन प्लेट दिखाई नहीं दे रही है और पुलिस इसका पता लगाने की कोशिश कर रही है। जांच शुरू कर दी गई है और इसके लिए कई लोगों से पूछताछ की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story