भारत

पुलिस ने किया लाठीचार्ज, छात्र के मर्डर के बाद हुआ था बवाल

Shantanu Roy
27 July 2023 6:52 PM GMT
पुलिस ने किया लाठीचार्ज, छात्र के मर्डर के बाद हुआ था बवाल
x
बड़ी खबर
मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर में गुरुवार को अपराधियों ने 12वीं की छात्र को गोली मार दी। घटना के बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने जमकर बवाल काटा। आकाश के परिजनों ने शव को NH 28 पर रख कर हाईवे को घंटो जाम कर दिया। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। ममला की जानकारी पुलिस को दी गई। डीएसपी टाउन राघव दयाल, सदर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र मिश्रा, कई थाना की पुलिस समेत सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।
आक्रोशित परिजनों को शांत करने का काफी प्रयास किया। लेकिन परिजन नहीं माने। जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को तित्तर बित्तर किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने भी पुलिस पर पथड़ाव किया। जिसमे आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए भेजा गया है। फिलहाल माहौल शांत है। पुलिस मौके पर कैंप कर रही है। मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र का है। जिले के सदर थाना क्षेत्र के खबरा निवासी स्वर्गीय नगीना पासवान के 16 वर्षीय पुत्र आकाश पासवान अपने घर से किसी काम के लिए बाहर गया हुआ था। इसी दौरान खबरा चौक के समीप बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने उसे गोली मार दी। गोली छात्र के सीने में लगी है। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों द्वारा सदर थाना की पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। जिसके बाद आनन फानन में पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची। घायल आकाश को बैरिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था लेकिन देर शाम उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
Next Story