भारत

ब्रेकिंग: अभ्यर्थियों पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज, देखें वीडियो

jantaserishta.com
4 Jan 2023 3:37 PM IST
ब्रेकिंग: अभ्यर्थियों पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज, देखें वीडियो
x
अफरा तफरी की स्थिति बन गई।
पटना (आईएएनएस)| बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) की तृतीय स्नातक स्तर की प्राथमिक परीक्षा (पीटी) के प्रश्न पत्र आउट होने के बाद पूरी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थियों ने बुधवार को पटना की सड़कों पर जमकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने अभ्यर्थियों पर जमकर लाठियां चलाई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा अभ्यर्थी बुधवार को तीनों पेपर की परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर गांधी मैदान से जेपी गोलंबर होकर आयोग के दफ्तर की ओर बढ़ रहे थे। राज्यभर से पटना आए अभ्यर्थियों को पुलिस ने राजधानी के डाकबंगला चौराहे पर रोकने की कोशिश की। इस दौरान अभ्यर्थी जब अपनी जिद पर अड़े रहे तो पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। इस दौरान चौराहे पर अफरा तफरी की स्थिति बन गई।
इस बीच, बताया जा रहा है कि कुछ अभ्यर्थियों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है।
अभ्यर्थी सरकार और आयोग पर तानाशाही का आरोप लगा रहे है। अभ्यर्थियों का कहना है कि सचिवालय सहायक की यह परीक्षा दिसंबर में ली गई थी। परीक्षा शुरू होते ही पेपर लीक हो गया। बाद में जाँच के बाद बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने पहली पाली में ली गई परीक्षा को रद्द करने की घोषणा की।
छात्रों का कहना है कि परीक्षा तीनों पालियों की रद्द की जाए और जल्द से जल्द परीक्षा ली जाए। उनका कहना है कि पेपर तीनों पालियों के लीक हुए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story