भारत
पुलिस ने दो डकैतों को एनकाउंटर में मार गिराया, SI घायल
jantaserishta.com
7 Jan 2025 10:49 AM IST

x
बड़ा एक्शन.
पटना: बिहार के पटना जिले में पुलिस ने दो डकैतों को एनकाउंटर में मार गिराया है। मंगलवार अहले सुबह हुई मुठभेड़ में दो एनकाउंटर की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने एक डकैत को गिरफ्तार भी किया। मुठभेड़ के दौरान गौरीचक थाने के दारोगा विवेक कुमार को गोली लगी है। उन्हें इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया है। यह मुठभेड़ अहले सुबह करीब 3.30 बजे फुलवारीशरीफ इलाके में हुई।
पटना के एसएसपी अवकाश कुमार ने एनकाउंटर की पुष्टि की है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि डकैती करने आए अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कारवाई में दो डकैतों को गोली लगी, उन्हें इलाज के लिए पीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दरअसल, बिहार पुलिस बैंक डकैती और लूटपाट जैसी वारदातों पर अंकुश लगाने में जुटी हुई है। इसके लिए स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने 17 बैंक डकैतों को अपनी रडार पर लिया था। उनकी लगातार तलाश की जा रही है। पिछले महीने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली थी। बताया जा रहा है कि इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई है।
बिहार एसटीएफ ने कुख्यात लुटेरे अजय राय को पिछले महीने ही एनकाउंटर में मार गिराया था। वह बैंक लुटेरा गिरोह का सरगना था और पुलिस से छिपकर अलग-अलग ठिकानों पर रह रहा था। पटना के जक्कनपुर में वह पहचान बदलकर किराये के मकान में रह रहा था। पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





