भारत

देखती रह गई पुलिस, पिट गए विधायक जी

jantaserishta.com
9 Oct 2024 12:21 PM IST
देखती रह गई पुलिस, पिट गए विधायक जी
x
देखें वीडियो.
लखीमपुर: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बीजेपी विधायक योगेश वर्मा के साथ सरेआम मारपीट हो गई. दर्जनों पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में बार संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने विधायक को तमाचा जड़ दिया. इस घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आइए जानते हैं पूरा मामला...
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अर्बन कॉपरेटिव बैंक चुनाव को लेकर बार संघ अध्यक्ष अवधेश सिंह और सदर विधायक योगेश वर्मा में कहासुनी हुई थी. जिसको लेकर आज दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. इसी बीच तमतमाए अवधेश सिंह ने सरेआम पुलिसवालों के सामने विधायक योगेश वर्मा पर हाथ छोड़ दिया. इसके बाद दूसरे वकीलों ने भी विधायक को घेर लिया और मारपीट की.
मारपीट के दौरान दौरान जब विधायक और उनके साथी बार संघ अध्यक्ष की ओर लपके तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया. बड़ी मुश्किल से पुलिस ने बीच-बचाव किया और दोनों पक्षों को अलग किया. इस दौरान माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया और शहर के अर्बन कॉपरेटिव बैंक के सामने जमकर बवाल हुआ.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story