भारत

पुलिस जवान की मौत, जर्जर मकान में हुआ हादसा

Admin2
21 July 2021 2:24 PM GMT
पुलिस जवान की मौत, जर्जर मकान में हुआ हादसा
x
BREAKING

हरियाणा। अटायल गांव में बंद पड़े मकान की मंडेर व छज्जे का लैंटर गिरने से घायल हुए दिल्ली पुलिस के जवान की मौत हो गई। बुधवार को दिल्ली पुलिस के एसएसआई विनोद के नेतृत्व में जवानों ने पुष्प चक्र चढ़ाकर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। दोपहर दिल्ली के अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद उनका दाह संस्कार किया गया। मृतक दिल्ली पुलिस के जवान धीरेन्द्र 34 वर्ष के चेचेरे भाई कपिल ने बताया कि उसका भाई दिल्ली पुलिस में कई साल से कार्यरत था।

उसके घर के पास गांव के ही नवरत्न का मकान कई साल से बंद पड़ा है। वे गन्नौर में रहते हैं। शाम को धीरेन्द्र उसके मकान के पास खड़ा था कि गत दिनों से हो रही बरसात व जर्जर होने के कारण उसके सिर पर मकान की मंडेर व छज्जे का लैंटर गिर गया। जिस कारण उसके सिर में चोट आई। अचानक लैंटर गिरने की आवाज सुनकर परिजन बाहर और उसे उपचार के लिए गन्नौर के निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने दिल्ली सफदरजंग अस्पताल रैफर कर दिया। बीती रात उपचार के दौरान दिल्ली पुलिस के जवान की मौत हो गई। मृतक धीरेन्द्र के दो छोटे- छोटे बेटे हैं।

Next Story