भारत

लापता महिला कांस्टेबल की तलाश में पुलिस, 25 हजार रुपए के इनाम की घोषणा

jantaserishta.com
14 Sept 2025 11:11 AM IST
लापता महिला कांस्टेबल की तलाश में पुलिस, 25 हजार रुपए के इनाम की घोषणा
x
6 सितंबर से लापता हैं.
भुवनेश्वर: एक महिला पुलिसकर्मी के रहस्यमय तरीके से लापता होने के मामले में कमिश्नरेट पुलिस ने आम जनता से मदद की अपील की है। पुलिस ने सुराग देने वालों के लिए 25 हजार रुपए के नकद इनाम की घोषणा की।
जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय महिला कांस्टेबल सुभमित्रा साहू 6 सितंबर से लापता हैं। डीसीपी जगमोहन मीणा ने बताया कि सुभमित्रा ड्यूटी पूरी करने के बाद भी घर नहीं लौटीं और अब तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है।
पुलिस के मुताबिक, सुभमित्रा 6 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे सूर्या नगर स्थित आवास से ड्यूटी के लिए निकली थीं। उन्होंने शाम 7 बजे ड्यूटी खत्म की, लेकिन वह अपने घर पिचुकुली, कोरडा टाउन नहीं पहुंचीं। लापता सुभमित्रा की लंबाई लगभग 5 फीट 5 इंच है। कमिश्नरेट पुलिस ने नागरिकों को भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। किसी भी जानकारी के लिए 7008264419 और 8280338022 पर संपर्क किया जा सकता है।
ओडिशा पुलिस ने भी महिला कांस्टेबल की तलाश को लेकर पूरे शहर में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर सुराग की गहनता से जांच की जा रही है। सुभमित्रा के पिता, धुरयदान साहू, ने भी भावुक अपील करते हुए कहा है कि जो भी व्यक्ति उनकी बेटी की जानकारी दे सकता है, वह तुरंत पुलिस से संपर्क करे।
डीसीपी भुवनेश्वर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभमित्रा की डिटेल शेयर करते हुए एक पोस्ट में लिखा, "क्या आपने उसे देखा है? नाम: सुभमित्र साहू, लापता: 06.09.25। इनाम: 25,000 रुपए, कॉल: 7008264419। व्हाट्सएप: 8280338302। कृपया शेयर करें और मदद करें।" डीसीपी ने कहा कि पुलिस के मुताबिक, 6 सितंबर की शाम 7 बजे उन्होंने अपनी ड्यूटी खत्म की, लेकिन अपने घर नहीं पहुंचीं। घटना के दिन वह बैंगनी रंग की टॉप और लंबी स्कर्ट पहने हुई थीं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story