भारत

हिंदू रक्षा दल के नेता पिंकी चौधरी की तलाश में पुलिस, कई जगहों पर मारा छापा

jantaserishta.com
11 Aug 2021 11:57 AM IST
हिंदू रक्षा दल के नेता पिंकी चौधरी की तलाश में पुलिस, कई जगहों पर मारा छापा
x

राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर भड़काऊ नारे लगाने के मामले में दिल्ली पुलिस का एक्शन जारी है. इस मामले में आरोपी भूपेंद्र चौधरी उर्फ पिंकी चौधरी की तलाश की जा रही है. इसी कड़ी में बीती रात दिल्ली पुलिस ने गाज़ियाबाद के पांच ठिकानों पर छापेमारी की.

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने गाजियाबाद के राजेंद्र नगर, लोनी, साहिबाबाद में छापेमारी की थी, लेकिन पिंकी चौधरी का कोई अता-पता नहीं है. माना जा रहा है कि बुधवार को दिल्ली पुलिस आरोपी पिंकी चौधरी के खिलाफ वारंट जारी करवा सकती है.
जिस पिंकी चौधरी की दिल्ली पुलिस को तलाश है, वह हिंदू रक्षा दल का नेता है. पिंकी चौधरी लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव है और टीवी इंटरव्यू भी दे रहा है, लेकिन वो पुलिस से अभी भी दूर है. भड़काऊ नारेबाजी के मामले में दिल्ली पुलिस ने हेड कॉन्स्टेबल अनिल की शिकायत के आधार पर कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की थी. अनिल के मुताबिक, सुबह करीब नौ बजे कुछ प्रदर्शनकारी बिना किसी इजाजत के जंतर-मंतर पर पहुंचे थे.
प्रदर्शनकारियों द्वारा ये तब किया गया जब यहां पर धारा 144 लागू, डीडीएमए एक्ट 188 लागू था. लेकिन किसी ने नियमों का पालन नहीं किया और भड़काऊ नारे लगाए. ये घटना 8 अगस्त, 2021 की है.
गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ नारे लगाने के मामले में अभी तक कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, इनमें वकील अश्विनी उपाध्याय भी शामिल हैं. जिनपर ये कार्यक्रम आयोजित करने का आरोप लगा था. दिल्ली पुलिस मंगलवार को सभी गिरफ्तार किए हुए आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांग सकती है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story