भारत

ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद एक्शन में पुलिस, 5 गिरफ्तार, राजनीति में फिर हलचल तेज

jantaserishta.com
31 May 2026 9:53 AM IST
ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद एक्शन में पुलिस, 5 गिरफ्तार, राजनीति में फिर हलचल तेज
x
देखें वीडियो.
कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के साथ कथित दुर्व्यवहार और हमले के मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि ये सभी स्थानीय लोग हैं, जिन्होंने सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी की यात्रा के दौरान उनका विरोध किया और उनसे गाली-गलौज की. वहीं, अभिषेक बनर्जी के कथित हमले के विरोध में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं, जबकि बीजेपी सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि चुनाव परिणामों को देखते हुए आपको(अभिषेक बनर्जी) स्थिति को समझ जाना चाहिए था. क्यों आप हीरे बनने के लिए वहां गए?.
सोनारपुर पुलिस ने बताया कि टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के सोनारपुर दौरे के दौरान उन पर हुए कथित हमले और दुर्व्यवहार के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बीते कल पांच स्थानीय आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में सोनारपुर पुलिस स्टेशन में एक विशिष्ट मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने इन स्थानीय लोगों को दबोचा, जिन्होंने अभिषेक बनर्जी का घेराव किया था.
उधर, अभिषेक बनर्जी के कथित हमले के विरोध में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं. हुगली जिले के चुंचुड़ा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया. पूर्व तृणमूल विधायक असित मजूमदार ने पिपुलपाती मोड़ पर सड़क जाम कर धरना दिया. प्रदर्शन के कारण कुछ देर के लिए ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया.
असित मजूमदार ने कहा कि अत्याचार का सामना कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्थन में जाने पर अभिषेक बनर्जी को कथित रूप से अपमानित किया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके ऊपर अंडे और जूते फेंके गए, जिसके विरोध में तृणमूल कांग्रेस सड़क पर उतरी है.
बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक का ये प्रदर्शन पहले से निर्धारित था, जहां वह पेट्रोल-डीजल की कीमतों और महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले थे. इसी के तहत उन्होंने जोलाघाट से बीरपाती तक पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रैली निकाली. रैली के दौरान उन्हें अभिषेक बनर्जी के साथ कथित दुर्व्यवहार की सूचना मिली. इसके बाद असित मजूमदार अपने समर्थकों के साथ चुंचुड़ा के पिपुलपाती मोड़ पर धरने पर बैठ गए.
टीएमसी नेता का धरने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाया और यातायात को सामान्य कराया. घटना को लेकर क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना हुआ है.
इसके साथ ही अभिषेक पर हुए हमले के बाद राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है. पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले पर कहा, 'अभिषेक बनर्जी के साथ जो हुआ है वो नहीं होना चाहिए था. कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है, लेकिन पिछले 15 साल से जनता जो सहन कर रही है. एक-एक व्यक्ति को परेशान किया गया... जनता के अंदर का जो रोष है वो कहीं न कहीं तो दिखेगा ही... चुनाव परिणामों को देखते हुए आपको(अभिषेक बनर्जी) स्थिति को समझ जाना चाहिए था. क्यों आप हीरे बनने के लिए वहां गए?... जो व्यक्ति 22 गाड़ियों का काफिला लेकर घूमता रहा यदि वो ऐसे हीरो बनने का प्रयास करेगा तो क्या होगा? ... जनता ने सब देखा है और वो केवल अवसर ढूंढ रहे थे. आप(अभिषेक बनर्जी) लोगों को अवसर ही क्यों दे रहे हैं?...'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story